किसान आंदोलन के ऐतिहासिक जीत पर संयुक्त किसान मोर्चा ने मनायी खुशी

मऊ – बलिदानी किसान आंदोलन के ऐतिहासिक जीत पर संयुक्त किसान मोर्चा ने भीटी चौक पर बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हर्ष का इजहार किया और किसान आंदोलन में शहीद किसानों को याद किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पिछले 1 वर्ष से दिल्ली के बॉर्डर और देश भर में चलाए गए संघर्षपूर्ण आंदोलन जिसमें छात्र,नौजवान, बुद्धिजीवी, व्यापारियों अधिवक्ताओं तथा समाज के सभी वर्गों के सहयोग और समर्थन के कारण ही केंद्र व प्रदेश की फासीवादी मोदी सरकार को अपनी मांगों को मानने पर मजबूर किया। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार देशी-विदेशी कारपोरेट धन्ना सेठों की तिजोरी भरने के लिए जनता की खून पसीने से तैयार सार्वजनिक उपक्रमों को कौड़ी के मोल नीलाम करते जा रही है, खून पसीने से भारत की जनता को रोटी मुहैया कराने वाले अन्नदाता किसानों से उनकी जमीन छीनकर उन्हें गुलाम बनाना चाहती है मोदी सरकार जिसे देश की आवाम कभी बर्दाश्त नहीं कर सकती। मोदी-योगी राज में लोकतंत्र-संविधान की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, रोजी-रोटी ,शिक्षा ,स्वास्थ्य आम जनता की पहुंच से बाहर होती जा रही है। देश की अर्थव्यवस्था गर्त में जा रही है उपरोक्त सवालों से जनता का ध्यान हटाने के लिए हिंदू-मुस्लिम ,मंदिर-मस्जिद की सांप्रदायिक राजनीति में जनता को उलझाया जा रहा है जबकि आसमान छू रही महंगाई भयंकर बेरोजगारी, कृषि संकट से आम जनता त्रस्त है, दलितों ,महिलाओं अल्पसख्यक को पर हो रहे बर्बर हमले, बिगड़ती कानून व्यवस्था उत्तर प्रदेश की पहचान बन गई है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से राम कुमार भारती, राम सोच यादव ,अब्दुल अजीम खान, देवेंद्र मिश्रा ,विरेंद्र कुमार बसंत कुमार ,रामजी सिंह, रामू प्रसाद, राम अवतार सिंह त्रिभुवन शर्मा ,रामप्रवेश यादव, अनीस अंसारी, समसुलहक चौधरी, सुभाष गौतम ,मरछू राम प्रजापति, कैलाश चौहान रोधन चौहान ,सुभाष चक्र देवा ,रामचंद्र, फूलचंद, ताहिर सुधाकर ,जितेंद्र राजभर ,राम शबद,शिव मूरत गुप्ता ,राजेश वर्मा, महेंद्र ,गोकुल ,विशाल, देवनाथ यादव ,दुर्ग विजय इसरार रजा ,अमीर अंसारी, संजीव ,लालचंद ,अखिलेश मनन आदि उपस्थित रहे।


Posted

in

by

Tags: