मऊ – घोसी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी के निर्देशन पर मऊ जनपद के विधानसभा घोसी के लाखीपुर क्रय केंद्र पर पुर्व कांग्रेस प्रत्याशी राजमंगल यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सहकारी PCF गोदाम पर प्रदर्शन करते हुए किसानों के गेहूं खरीद एवं समय से पैसे के भुगतान के लिए मांग की साथ ही साथ 15 जुलाई तक गेहूं खरीद के लिए सरकार से मांग की क्योंकि अभी किसानों का गेहूं 70 परसेंट नहीं खरीदा गया है तत्काल मुख्यमंत्री इसको संज्ञान में लेकर के गेहूं खरीद के तिथि को आगे बढ़ाएं कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी राज मंगल यादव ने कहा कि सरकार किसानों की गेहूं खरीदने की गारंटी प्रदान करें नहीं तो कांग्रेस पार्टी जन आंदोलन खड़ा करके किसानों की लड़ाई हर मोर्चे पर लड़ने के लिए तैयार है एक सप्ताह का सरकार ने समय बढ़ाया था लेकिन उस 7 दिन में 1 किलो भी गेहूं नहीं खरीदा गया इसलिए सरकार को यह सीधा खुली चेतावनी है कि अगर किसानों का गेहूं नहीं खरीदा गया तो हम कांग्रेस के लोग सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से हरेंद्र यादव ,सदरबहादुर सिंह परमानंद पांडे रजनीश उर्फ बंटी राम प्रभाव यादव रामकौल चौहान कोमल यादव योगेश मौर्य रामयादी यादव अमरेश आदि किसान मौजूद रहे।

