मऊ- माननीय जनपद न्यायाधीश, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मऊ रामेश्वर के निर्देशन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा वर्तमान कोरोना संकट काल में जेल के अन्दर कैदियों को मानसिक मनोरोग से बचने हेतु नई व्यवस्था, संगीत तथा खेल कूद के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्यवर्धन हेतु बसंत पंचमी के अवसर पर जेल प्रशासन को यह निर्देश दिया गया कि कैदियों को सुरीले संगीत तथा स्वयं कैदियों के गाने हेतु प्रतिभाग करने के लिए उनका उत्साहवर्धन किया जाय तथा साथ ही साथ विभिन्न खेलों में प्रतिभाग करने हेतु उत्प्रेरित किया जाय, जिससे कि वे शारीरिक व मानसिक रुप से स्वस्थ रह सके।
उक्त आदेश के अनुक्रम में जेल प्रशासन के जेलर, नागेश सिंह तथा पैरा लिगल वालण्टियर रणदीप विश्वकर्मा उर्फ पिण्टू के द्वारा आज ही बसंत पंचमी के अवसर पर इसकी व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित की गयी और कैदियों को मधुर संगीत से आनन्दित किया गया। प्रत्येक दिन इस प्रकार के कार्यक्रम को चलाने की खबर से मऊ जेल के बन्दियों के बीच एक खुशी की लहर दौड़ चुकी है। साथ ही साथ जेल प्रशासन को सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मऊ द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि इसके माध्यम से इन समस्त जेल बन्दियों को संगीत के साथ साथ चुटकुले आदि को सुनाने के लिए समय समय पर उत्प्रेरित करते रहे तथा न्यूज पेपर कैदियों को पढ़ने हेतु व्यवस्था सुनिश्चित करें।

कैदियों को मानसिक मनोरोग से बचने हेतु खेल, सुरीले संगीत व न्यूज़ पेपर की भी मिलेगी सुविधा
Posted
in
by
Tags: