मऊ- आजमगढ़ मऊ स्थानीय निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए जनपद मऊ के कोपागंज में स्थित बी एस एस महाविद्यालय में पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा० एके शर्मा कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार रहे।
मुख्य अतिथि ने पंचायत के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा की यह है यह हमारा सौभाग्य है की प्रदेश और केंद्र में दोनो जगह एक ही पार्टी के नेतृत्व में विकासवादी सरकार चल रही है।
आजादी के बाद से मोदी जी और योगी जी के नेतृत्व में जितना अधिक इस समय पंचायतों का विकास हुआ उतना पहले कभी नही हुआ था।
यह सभी पंचायत प्रतिनिधियों का कर्तव्य है की इस विकास रूपी डबल इंजन वाली गाड़ी पर सवार होकर सरकार की ताकत बने और अपनी पंचायत के विकास को और अधिक गति प्रदान करें।
संयोग से मऊ जनपद प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के चुनाव छेत्र के बीचों बीच स्थित है। इसलिए आप की जरा सी तत्परता से अपने जनपद को तेजी से विकसित किया जा सकता है।
मुख्य अतिथि ने सभी पंचायत प्रतिनिधि सभासद आदि से आग्रह किया की अपना वोट बेकार न जाने दे और उचित जगह देकर उसे सार्थक करें।
कार्यक्रम में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने भी अपनी बातों को रखा तथा पंचायत प्रतिनिधियों से सहयोग मांगा।
इस अवसर पर विधायक रामविलास चौहान,अरुणकांत यादव,सहजानंद राय,प्रवीण कुमार गुप्ता,विजय राजभर,संजय पाण्डेय,संजीव जायसवाल,रामाश्रय मौर्य,नूपुर अग्रवाल, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व पंचायतों के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

