उत्तर प्रदेश में चौबीस घंटों में कोरोना वायरस के मामलों में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश में 24 घंटे के अंदर कोरोना के 118 केस सामने आए हैं। इसको मिलाकर अब सक्रिय केसों की संख्या 473 हो गई है। गौरतलब है कि कल 80 मरीज मिले थे और उससे पहले सोमवार को 40 मरीज मिले थे। दो दिनों में तीन गुना रोगी बढ़े हैं। टेस्टिंग और टीकाकरण की बात करें तो यूपी दोनों ही मानकों पर देश में शीर्ष पायदान पर है। खबर लिखे जाने तक 19 करोड़ 83 से अधिक कोविड टीकाकरण और 09 करोड़ 25 लाख से अधिक टेस्टिंग की जा चुकी थी। यूपी में अब तक 07 करोड़ 15 लाख से अधिक लोगों को टीके की दोनों डोज देकर कोविड का सुरक्षा कवर प्रदान कर दिया गया है, जबकि 12 करोड़ 68 लाख लोगों ने टीके की पहली डोज प्राप्त कर ली है। टीकाकरण की रफ्तार देखते हुए पूरी संभावना है कि गुरुवार तक उत्तर प्रदेश 20 करोड़ डोज लगाने वाला पहला राज्य हो जाएगा।

कोरोना एलर्ट:उत्तर प्रदेश में तेजी से बढ़ रही कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या, आज आए 118 नए केस
Posted
in
by
Tags: