उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण पूरी तरह नियंत्रण में नजर आ रहा है। प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के सिर्फ 524 मामले सामने आए हैं जबकि 1757 लोग डिस्चार्ज होकर वापस जा चुके हैं।प्रदेश में कोरोना का रिकवरी रेट 98.1 प्रतिशत है। बता दें कि प्रदेश में अब तक रिकॉर्ड 5 करोड़ 30 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं जो कि भारत के किसी भी राज्य से सबसे ज्यादा हैं।यूपी में अब कोरोना के कुल सक्रिय मामले 9806 है। खास बात है कि यूपी में जितने कोरोना के सक्रिय मामले हैं उससे कहीं ज्यादा मामले महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में हर रोज आ रहे हैं।
कोरोना एलर्ट:यूपी में बीते 24 घंटे में सिर्फ 524 संक्रमित मिले, प्रदेश में अब तक 5 करोड़ 30 लाख टेस्ट हुए
Posted
in
by
Tags: