कोरोना एलर्ट :उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में प्रदेश में 1908 नए मरीज, 140 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश में संक्रमण की दर में लगातार गिरावट हो रही है। रविवार को 1908 नए मरीज मिले हैं जबकि 6713 डिस्चार्ज हुए हैं। बीते 24 घंटे में 140 मरीजों की मौत हो गई है। प्रदेश में कोरोनावायरस का संक्रमण कम होता नजर आ रहा है। शहर से लेकर गांव तक चले अभियान के बाद पॉजिटिव मरीजों के मिलने का सिलसिला भी थमता नजर आ रहा है।उत्तर प्रदेश में 30 अप्रैल के 03 लाख 10 हजार 783 मरीजों की पीक की स्थिति के सापेक्ष एक माह में 87 फीसदी की गिरावट हो गई है। वर्तमान में 41,214 कोरोना केस एक्टिव हैं। रिकवरी दर 96.4 फीसदी हो गई है। बीते 24 घंटो में 1,908 मरीज पाए गए हैं। जबकि 24 अप्रैल को सर्वाधिक 38,055 मरीज मिले थे। बीते 24 घंटों में 03 लाख 40 हजार 96 लोगों की जांच की गई है। इसमें 1.42 लाख सैम्पल आरटीपीसीआर माध्यम से जांचे गए। अब तक यहां 04 करोड़ 90 लाख 96 हजार 625 सैम्पल की टेस्टिंग हुई है।


Posted

in

by

Tags: