कोरोना एलर्ट: जापान, थाइलैंड और मलेशिया में कोरोना के डेल्टा वैरिएंट का कहर,अमेरिका में भी 1 लाख नए केस

अमेरिका में टीकाकरण की धीमी रफ्तार और मास्क पहनने में छूट का नतीजा कोरोना संकट के दोबारा बढ़ने के रूप में सामने आ रहा है। यहां दैनिक मामले तेज गति से बढ़ते जा रहे हैं। बीते 24 घंटे के दौरान करीब 1लाख नए केस पाए गए। देश में फिर संक्रमण बढ़ने पर राष्ट्रपति जो बाइडन टीकाकरण में तेजी लाने में जुट गए हैं। वह टीके लगाने की प्रक्रिया में तेजी लाने पर जोर दे रहे हैं।कोरोना महामारी की दो लहरों का सामना करने वाले अमेरिका में पिछले कुछ हफ्तों के दौरान नए मामलों में तेज उछाल आया है। इसके लिए टीकाकरण की धीमी रफ्तार और कोरोना के डेल्टा वैरिएंट को कारण बताया जा रहा है। अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया था कि बीते एक हफ्ते में जितने केस मिले, उनमें से 83 फीसद डेल्टा वैरिएंट के पाए गए।अमेरिका में इससे पहले वाले सप्ताह के मुकाबले ऐसे मामलों में 32 फीसद बढ़ोतरी आई है।


Posted

in

by

Tags: