कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में उत्तर प्रदेश की स्थिति लगातार बहुत अच्छी हो रही है। सतत प्रयासों से अब पूरे प्रदेश में एक्टिव कोविड मरीजों की कुल संख्या 30 हजार से भी कम हो चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पर संतोष जताया है। हालांकि उन्होंने कोरोना कर्फ्यू में राहत के बाद कई जिलों में लोगों के मास्क न लगाने, बाजारों में अनावश्यक भीड़, फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन न करने जैसी मिल रही शिकायतों पर नाराजगी जताई है। सीएम योगी ने सख्त लहजे में कहा कि कोरोना कर्फ्यू से छूट का आशय ‘लापरवाही’ की छूट होना नहीं है। यह स्थिति किसी के लिए अच्छी नहीं है।कोविड-19 प्रबंधन के लिए गठित टीम-9 का बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहा कि कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई जीतने के लिए हर एक नागरिक का सहयोग आवश्यक है। पुलिस प्रशासन को सक्रियता बढ़ाने की जरूरत है। लोगों को जागरूक भी करें, साथ-फुट पेट्रोलिंग, चेकिंग और आवश्यकतानुसार प्रवर्तन की कार्रवाई भी की जानी चाहिए। उन्होंने सभी जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया कोरोना प्रोटोकॉल का अक्षरशः पालन सुनिश्चित कराएं।
कोरोना कर्फ्यू से छूट के दौरान लापरवाही पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाराज, बोले- सभी का सहयोग जरूरी
Posted
in
by
Tags: