कोरोना के कारण जिन बच्चों के मां-बाप इस दुनिया में नहीं रहे उन बच्चों को आश्रय गृहों में रखा जाएगा

कोरोना संक्रमण के कारण जिन बच्चों के मां-बाप अब इस दुनिया में नहीं रहे उन्हें आश्रय गृह में रखा जाएगा। आज प्रदेश सरकार ने इसके आदेश जारी कर दिए। प्रमुख सचिव महिला एवं बाल विकास भी हेकाली झिमोमी ने सभी जिलाधिकारियों को आदेश दिए कि वे जिलों में इस तरह के बच्चों को चिन्हित कर तत्काल इसकी सूचना सरकार को दें ताकि इन बच्चों के रहने का प्रबंध किया जा सके। सूचनाओं के संकलन के लिए 15 मई तक का समय दिया गया है। जिलाधिकारियों को ऐसे बच्चों के बारे में जानकारी देनी होगी। साथ ही राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को सूचनाओं की एक प्रति भेजी जाए।


Posted

in

by

Tags: