कोहरे की आगोश में शहर, न्यूनतम तापमान में गिरावट

मऊ- मौसम में आए बदलाव से आज बुधवार को पूरा शहर कोहरे के आगोश में समां गया। साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
शीतलहर और कोहरे की वजह से यहां आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। तापमान में आई गिरावट से ठंड बढ़ गई है। शीत लहर के प्रकोप ने जिदगी की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया
कोहरे व ठंड के कारण गाड़ियों की रफ्तार थम सी गई, फाग लाइट के साथ वाहन धीमी गति से चले। अचानक से बढ़े ठंड व व कोहरे से सबसे ज्यादा मुश्किलें स्कूल जाने वाले मासूमों को हुयी।
आज सुबह की शुरुआत ही घने कोहरे के साथ हुयी, कोहरे की परत भी गाढ़ी रही।
आज का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।


Posted

in

by

Tags: