खीरीबाग में इस साल भी नहीं लगेगा ईद का मेला

मऊ (सईदुज़्ज़फर) लाकडाउन व कोरोना वायरस के बढ़ते मामले के मद्देनजर मऊ के थाना कोतवाली अन्तर्गत खीरीबाग में ईद पर्व पर लगने वाले तीन दिवसीय मेले का आयोजन नहीं होगा। यह जानकारी मेला कमेटी की तरफ से दी गई है।
मेले के आयोजन से खीरीबाग मैदान में बच्चों की काफी भीड़ होती है। ऐसे में कोरोना का संक्रमण बढ़ने का खतरा होगा।
सरकार व प्रशासन के निर्देश के अनुपालन में ईद पर लगने वाले मेले का आयोजन नहीं किया जाएगा।
हर साल ईद व बकरीद पर सैकड़ों की संख्या में बाहर से दुकानदार आते हैं। हजारों की संख्या में बच्चे अपने अभिभावकों के साथ मेले का आनंद लेने पहुंचते हैं लेकिन इस बार ईद के त्योहार पर यह नज़ारा देखने को नहीं मिलेगा।
लाकडाउन व कोविड 19 मामलों को देखते हुए मेला कमेटी ने यह निर्णय लिया है कि इस बार ईद पर्व पर मेले का आयोजन नहीं किया जाएगा।
स्थानीय सभासद जावेद यार्न का कहना है कि बच्चे मायूस ना हों घरों में रहें और सुरक्षित रहें क्योंकि जान है तो जहान है। अगर सब कुछ सही रहा तो फिर अगले साल मेला लगेगा।
ज्ञात हो कि पिछले वर्ष भी कोविड 19 के कारण मेले का आयोजन नहीं किया गया था।


Posted

in

by

Tags: