मऊ – जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश कुमार सब्बरवाल ने बताया कि खेल निदेशालय, उ०प्र०, लखनऊ द्वारा गत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी राज्य कर्मचारियों के कल्याणार्थ खेल के विकास एवं शारीरिक सम्बर्धन हेतु वर्ष 2022-23 में विभिन्न खेलों में आयोजित होने वाले सिविल सर्विसेज चयन/ट्रायल्स निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 06 अगस्त, 2022 को जिला स्तर पर, दिनांक 10 एवं 11 अगस्त, 2022 को मण्डल स्तर पर तथा 22 एवं 23 अगस्त, 2022 को प्रदेश स्तर पर सम्पन्न होंगे। इसी क्रम में जिला खेल कार्यालय, मऊ द्वारा सभी खेलों के जिला स्तरीय सिविल सर्विसेज ट्रायल्स दिनांक 06 अगस्त, 2022 को प्रातः 9-00 बजे से डा० भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, मऊ में आयोजित किये जायेंगे। चयन/ट्रायल्स में निम्नलिखित खेल सम्मिलित होंगे। जिसमें टेनिस, वालीबाल, तैराकी, बास्केटबाल, बैडमिन्टन, टेबुल-टेनिस, कबड्डी, शतरंज, भारोत्तोलन एण्ड बेस्टफिजिक, एथलेटिक्स, फुटबाल, कैरम, ब्रिज, कुश्ती, पावरलिफ्टिंग, क्रिकेट एवं हॉकी।
उपरोक्त खेलों के चयन/ट्रायल्स में आटोनामस बाडी जैसे परिषद / बोर्ड / नगरनिगम / पंचायत पुलिस विभाग के कर्मचारी (अध्यापक / सहायक अध्यापक आदि) भाग नही ले सकेंगे।
अतः उपरोक्त खेलों के चयन/ट्रायल्स में भाग लेने के इच्छुक अधिकारी/कर्मचारी अपने विभाग के अनुमति सम्बन्धी पत्र के साथ दिनांक 06 अगस्त, 2022 को निर्धारित समय पर डा० भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, मऊ में उपस्थित होने का कष्ट करें। अधिक जानकारी हेतु जिला खेल कार्यालय, मऊ में सम्पर्क स्थापित करें।
