निष्कासन अवधि के दौरान इन पर कड़ी नजर रखने के दिए निर्देश
आज जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार ने गुंडा एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 लोगों को 6 माह के लिए जिला बदर करने के आदेश जारी किए। जिला बदर किए गए अपराधियों में अशोक गोंड पुत्र मखंचू निवासी दरगाह थाना मधुबन जनपद मऊ, पिंटू उर्फ रामजनम पुत्र मखंचू निवासी दरगाह थाना मधुबन जनपद मऊ, अरविंद राजभर उर्फ गोलू पुत्र रामलाल राजभर निवासी मिर्जापुर थाना रानीपुर जनपद मऊ एवं अविनाश मल पुत्र शैलेश मल्ल निवासी उसुरी थाना मधुबन जनपद मऊ के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार ने 6 माह के लिए जिला बदर करने के आदेश जारी किए।
इन सभी अपराधियों पर विभिन्न थानों में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है।जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक को निष्कासन अवधि के दौरान इन पर कड़ी नजर रखने एवं जनपद की सीमा में प्रवेश न करने हेतु व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
