देवली /सलामतपुर(गाज़ीपुर) : हार हो जाती है जब मान लिया जाता है, जीत तब होती है जब ठान लिया जाता है – शायर शकील आज़मी की ये पंक्तियाँ गोपीनाथ पीजी कालेज के इन छात्रों पर बिल्कुल चरितार्थ साबित होती हैं जिन्होंने गोपीनाथ पीजी कालेज से शिक्षा प्राप्त कर देश की सर्वोच्च परीक्षा यूजीसी नेट/जेआरएफ में अपनी प्रतिभा दिखाते हुए श्रेष्ठ स्थान के साथ ही जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण की।
गोपीनाथ पीजी कालेज से एमए भूगोल के छात्र गाज़ीपुर के घरिहां निवासी मनोज सिंह के पुत्र अखंड प्रताप सिंह ने जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण कर न सिर्फ अपना नाम बल्कि अपने माता-पिता व महाविद्यालय का नाम रौशन किया है। इन्होंने यूजीसी नेट आल इंडिया अंडर-10 में जगह बना कर बड़ी उपलब्धि प्राप्त की है
इसी तरह गोपीनाथ पीजी कालेज की छात्रा इशरत जहां पुत्री ज़फर अहमद ज़मीरी ने संस्कृत विषय से नेट की परीक्षा उत्तीर्ण कर महाविद्यालय का मान बढ़ाया है
इन छात्रों की सफलता पर बधाई देते हुए गोपीनाथ पीजी कालेज की प्राचार्य डॉ सुधा त्रिपाठी ने कहा हमारे महाविद्यालय के शिक्षकों द्वारा दी गई उच्च व गुणवत्ता युक्त शिक्षा का परिणाम ही है कि महाविद्यालय के छात्र नये नये किर्तिमान स्थापित कर रहे हैं, महाविद्यालय के अनुशासन में रह कर जो भी छात्र मेंहनत व लगन से पढ़ाई कर रहे हैं निश्चित ही वह एक नये आयाम प्राप्त कर रहे हैं।
इन छात्रों की सफलता पर कालेज संरक्षक श्री राकेश तिवारी, प्रबंधक शिवम त्रिपाठी समेत समस्त प्राध्यापकों ने बधाई देते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

गोपीनाथ पीजी कालेज के छात्र अखंड प्रताप सिंह ने जेआरएफ क्वालीफाई कर आल इंडिया अंडर-10 में प्राप्त की जगह
Posted
in
by
Tags: