गोपीनाथ पीजी कालेज में एमएड प्रवेश हेतु 31 तक करें आवेदन

देवली/गाज़ीपुर : वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से सम्बध्द गोपीनाथ पीजी कालेज में एमएड प्रवेश परीक्षा के लिए 31 जुलाई 2021 तक पूर्वांचल विश्वविद्यालय की वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
ये जानकारी देते हुए गोपीनाथ पीजी कालेज की प्राचार्य डॉ सुधा त्रिपाठी ने बताया कि हमारे कालेज में बीए, बीएससी, बी.काम, बीबीए, एमए, एमएससी, एम.काम, डीएलएड, बीएड व एमएड में प्रवेश जारी है।
एमएड में प्रवेश हेतु आनलाईन आवेदन जारी है जिसकी अन्तिम तिथि 31 जुलाई 2021 है, एमएड में प्रवेश हेतु कालेज से ही आवेदन शुल्क के साथ फार्म भर सकते हैं। हर तरह की सुविधाओं से सुसज्जित गोपीनाथ पीजी कालेज के हरे भरे प्रांगण में जो छात्र प्रवेश लेना चाहते हैं वह यथाशीघ्र आवेदन कर सकते हैं।


Posted

in

by

Tags: