गोपीनाथ पीजी कालेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, बीए, बीएससी, बी.काम, बीबीए, एमए, एमएससी, एम.काम में सीधे फार्म भर के लिया जा सकता है प्रवेश

मऊ – गोपीनाथ पीजी कॉलेज में एडमिशन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है, प्रवेश फार्म कालेज पर उपलब्ध है, छात्र कालेज से फार्म प्राप्त कर सीधे प्रवेश ले सकते हैं।
यह जानकारी देते हुए गोपीनाथ पीजी कॉलेज की प्राचार्य डाक्टर सुधा त्रिपाठी ने बताया कि सभी कक्षाओं में प्रवेश प्रारंभ हो चुका है।
गोपीनाथ पीजी कॉलेज में बीए, बीएससी, बीकॉम, एम.काम, एमए, एमएससी,बीबीए आदि में प्रवेश प्रक्रिया शुरू है। जिन छात्र छात्राओं को किसी भी कोर्स में प्रवेश लेना हो वह हमारे गोपीनाथ पीजी कॉलेज, देवली से बीए, बीएससी, बीकॉम, एम.काम, बीबीए के अतिरिक्त ग्यारह विषयों (अर्थशास्त्र, उर्दू, हिन्दी, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, शिक्षा शास्त्र, भूगोल, गृह विज्ञान, राजनीति शास्त्र, संस्कृत, मध्‍य इतिहास) से एमए व पांच विषयों से एमएससी (भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान) में प्रवेश ले सकता है।
इसके अतिरिक्त बीएड, एमएड, डीएलएड (बीटीसी) में भी काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश प्राप्त किया जा सकता है।
गोपीनाथ पीजी कालेज में छात्राओं के लिए वाहन सुविधा (कालेज बस) भी उपलब्ध है।
साथ ही हरे-भरे कालेज परिसर में वाई-फाई व कैंटीन, लाइब्रेरी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।
मऊ से कालेज की दूरी 12 किमी है


Posted

in

by

Tags: