गोपीनाथ पीजी कालेज में प्रवेश प्रक्रिया एक जुलाई से होगी शुरू, आनलाईन व आफलाइन दोनों माध्यमों से लिया जा सकता है प्रवेश

देवली/बहादुरगंज – वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय टापर देने वाला महाविद्यालय गोपीनाथ पीजी कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया 01 जुलाई से शुरू हो जाएगी। प्राचार्य डॉ सुधा त्रिपाठी ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया आफलाइन के अतिरिक्त आनलाईन भी कर दी गई है, जिससे छात्र प्रवेश के लिए घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर अपना प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को सरकार ने प्रोन्नत करने के आदेश दे दिए हैं अब जो भी छात्र चाहे ग्रेजुएशन के लिए अपना फार्म भर कर प्रवेश ले सकता है।
गोपीनाथ पीजी कालेज में बीए, बीएससी ,बीकॉम, बीबीए, एमए, एमएससी, एम.काम के विभिन्न कोर्स में प्रवेश लेने के लिए छात्र ऑनलाइन व आफलाइन आवेदन कर सकते हैं। आनलाईन आवेदन के लिए कालेज की वेबसाइट www.gopinathpgcollege.com से भी आनलाईन आवेदन कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। इसके अतिरिक्त बीएड, एमएड व डीएलएड में भी काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।
ज्ञात हो कि गोपीनाथ पीजी कॉलेज में ग्यारह विषयों से एमए किया जा सकता है जिसमें अर्थशास्त्र, उर्दू, हिन्दी, अंग्रेजी, गृह विज्ञान, भूगोल, समाज शास्त्र, शिक्षाशास्त्र, राजनीति शास्त्र, संस्कृत, मध्यकालीन इतिहास उपलब्ध हैं। इसी तरह एमएससी में भौतिक विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित विषय से प्रवेश प्राप्त किया जा सकता है
साथ ही साथ बीए में सभी विषयों के अतिरिक्त शारीरिक शिक्षा व बीएससी में कम्प्यूटर साइंस व माइक्रोबायोलॉजी कोर्स में भी प्रवेश लिया जा सकता है।
गोपीनाथ पीजी कालेज स्वच्छ व हरे भरे वातावरण में पढ़ाई, वाई-फाई, कैंटीन, लाइब्रेरी व छात्राओं के लिए वाहन की सुविधा भी उपलब्ध कराता है। ज्ञात हो कि यहीं की छात्रा गज़ाला परवीन ने यहां के शिक्षकों द्वारा दिए गए मार्गदर्शन व कड़ी मेहनत के बल पर एमए उर्दू विषय से पूरे पूर्वांचल विश्वविद्यालय को टाप किया और विश्वविद्यालय टापर बनीं, विश्वविद्यालय टापर बनने पर राज्यपाल व कुलपति के हाथों गोल्डमेडल से सम्मानित की गई।


Posted

in

by

Tags: