मऊ – जनपद मऊ के कलेक्ट्रेट के सभागार कक्ष में प्रभारी मंत्री श्री दिनेश प्रताप सिंह, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात उत्तर प्रदेश द्वारा सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों क्रमशः निरीक्षक श्री आनंद कुमार सिंह प्रभारी एसओजी टीम, निरीक्षक श्री संजय त्रिपाठी प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली, उपनिरीक्षक श्री अमित कुमार मिश्र थानाध्यक्ष कोपागंज/प्रभारी स्वाट टीम, आरक्षी विवेक सिंह व आरक्षी बृजेश मौर्या सर्विलांस सेल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा पूरी टीम को उत्साहवर्धन हेतु 51 हजार रुपये के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 05.07.2022 को श्री संतोष राय निवासी निजामुद्दीनपुरा थाना कोतवाली मऊ के आवास से दिन-दहाड़े लाइसेंसी पिस्टल, इलेक्ट्रानिक सामान, आभूषण व नगदी चोरी की घटना का साहसिक सफल अनावरण मात्र कुछ ही घंटो में करते हुये 02 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के लगभग 05 लाख रुपये कीमती जेवरात, चोरी के 02 लैपटाप, चोरी गयी लाइसेंसी पिस्टल, चोरी के 01 लाख 99 हजार रुपये नगद, चोरी के रुपयों से खरीदा हुआ एक मोबाइलफोन (रियलमी) व घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल तथा एक अवैध तमंचा बरामद किया गया जिससे जनमानस में पुलिस विभाग का भरोसा बढ़ाते हुये राज्य सरकार का मान बढ़ाने का काम किया गया।

घटना के कुछ ही घंटों बाद खुलासा करने वाली पुलिस टीम को मंत्री ने किया सम्मानित
Posted
in
by
Tags: