मऊ – उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद में चिरैयाकोट थाना में तैनात दरोगा का घूस लेने का वीडियो वायरल हुआ है । वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने वीडियो को संज्ञान में लेते हुए मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के सीओ अजय विक्रम सिंह को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे । वहीं सीओ मोहम्मदाबाद की जांच में दरोगा द्वारा घुस लेने की घटना सत्य पाई गई । जिसके बाद सीओ की रिपोर्ट के बाद पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने उक्त दरोगा को बर्खास्त कर दिया ।
बताते चलें कि पिछले दिनों मुकदमा संख्या 75 / 23 धारा 323 504 , 506 , व 34 आईपीसी एक्ट के तहत एक मुकदमा चिरैयाकोट थाने में दर्ज हुवा था । जिसकी विवेचना चिरैयाकोट थाने में तैनात दरोगा राम मूरत यादव कर रहे थे । वही दरोगा राम मूरत यादव उस मुकदमे में नामजद अभियुक्तों का नाम निकालने के एवज में घूस ले रहे थे । जिसका किसी ने वीडियो बनाकर पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय के सीयूजी नंबर पर भेजने के साथ सोशल मीडिया में वायरल कर दिया था । पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने वीडियो को संज्ञान में लेते हुए इसकी जांच सीओ मोहम्मदाबाद अजय विक्रम सिंह को दी थी । सी ओ मोहम्मदाबाद अजय विक्रम सिंह ने जांच में पाया कि दरोगा राम मूरत यादव द्वारा वादी का नाम निकालने के एवज में पैसे लिए जा रहे थे । जिसके बाद सीओ ने रिपोर्ट में उक्त दरोगा को दोषी पाते हुवे अपनी रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय को प्रेषित कर दिया था । सीओ अजय विक्रम सिंह की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने उक्त दरोगा राम मूरत यादव को आज सस्पेंड कर दिया है । वहीं दरोगा के द्वारा नाम निकलवाने के नाम पर घुस लेने की चर्चा मऊ जिले में काफी हो रही है ।

घुस लेते दरोगा का वीडियो हुवा वायरल, एसपी ने किया सस्पेंड
Posted
in
by
Tags: