मऊ- (सईदुज़्ज़फर): ईद-उल-फितर का त्योहार सादगी के साथ मनाया गया। लॉकडाउन के चलते ईदगाह और मस्जिदों में कुछ लोगों ने ही नमाज़ अदा की। ज़्यादातर लोगों ने घरों में रहकर ही नमाज़ अदा की। इस दौरान शारिरिक दूरी के मानकों का भी खास ख्याल रखा गया।
कोरोना वायरस के चलते मुस्लिम समाज ने बड़े ही सादगी से ईद का त्योहार मनाया। लोगों ने अपने-अपने घरों में नमाज अदा की और दूर से ही एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।
इसके साथ ही शहर की मस्जिदों सहित ईदगाहों में भी सोशल डिस्टेंसिंग के साथ 5 लोगों ने नमाज़ अदा की। कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच मुस्लिम समाज द्वारा बड़ी सादगी के साथ ईद मनाई गई
ईद उल फितर पर बड़ी संख्या में मुस्लिम भाइयों और रोजेदारों ने अपने-अपने घरों में नमाज अदा कर मुल्क की तरक्की के साथ महामारी से देश को बचाने दुआ मांगी।
ईद की नमाज के बाद बच्चों में खासा उत्साह रहा। नए परिधानों में सजे बच्चे एक-दूसरे को मुबारकबाद देने पहुंचे।
