घोसी में बृहद रोजगार मेले का आयोजन 21 फरवरी को

मऊ – जिला सेवायोजन अधिकारी एम0आर0 प्रजापति ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय, रा०औ०प्र० संस्थान, एवं कौशल विकाश मिशन मऊ के संयुक्त तत्वावधान में जनपद के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में सेवायोजित करने के उद्देश्य से दिनांक 21 फरवरी 2023 को प्रातः 10:30 वृहद रोजगार मेले का आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय (बी०आर०सी०) घोसी के परिसर में किया जा रहा है। जिसमें निजी क्षेत्र की टेक्निकल एवं नॉनटेक्निक 20 से अधिक कम्पनियों द्वारा 2000 से अधिक रिक्तियों के साथ प्रतिभाग किये जाने की सम्भावना हैं। रोजगार मेले में जनपद के हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक स्नाकोत्तर, आई0टी0आई0 एवं डिप्लोमा उत्तीर्ण वेरोजगार पुरूष एवं महिला अभ्यर्थियों द्वारा अपनी एडमिन से सम्बन्धित कम्पनियों में सेवायोजन पोर्टल से आवेदन करते हुए शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र के साथ प्रतिभाग किया जायेगा। विशेष जानकारी हेतु कार्यालय में सम्पर्क कर सकते है। उक्त कार्य हेतु कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा।


Posted

in

by

Tags: