चिरैयाकोट नगर पंचायत में साफ-सफाई कार्यो का डीएम ने किया निरीक्षण, गंदगी व अतिक्रमण पर दी चेतावनी, पुनः ऐसा मिला तो होगी कार्रवाई

मऊ- श्री अमित सिंह बंसल, जिलाधिकारी, मऊ द्वारा चिरैयाकोट नगर पंचायत में साफ-सफाई कार्यो का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि मुख्य मार्ग (आजमगढ़-गाजीपुर मार्ग) के दोनो तरफ बाजार में काफी गन्दगी पायी। सड़कों के किनारे नालों की सफाई कर गन्दगी रोड पर पायी गयी। सड़क के दोनो तरफ पटरियों पर कटरैन आदि डालकर अवैध अतिक्रमण कर लिया गया है। सड़को के किनारे पानी लगा हुआ था जिसमें कूड़ा करकट पटा हुआ पाया गया। जिस पर श्री अमित सिंह बंसल, जिलाधिकारी, मऊ द्वारा घोर अप्रसन्न्ता प्रकट की गयी। जिलाधिकारी, मऊ द्वारा निर्देशित किया गया कि तत्काल साफ-सफाई व्यवस्था ठीक कराते हुए अवैध अतिक्रमण हटाया जाए। भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति पाए जाने पर कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान श्री अजय गौतम ज्वाईंट मजिस्ट्रेट (प्रशिक्षु), सुश्री क्षिप्रा पाल उपजिलाधिकारी (प्रशिक्षु) उपस्थित थी।


Posted

in

by

Tags: