चिरैयाकोट में हुयी लूट का पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो लूटेरे गिरफ्तार

मऊ – पुलिस अधीक्षक मऊ श्री अविनाश पाण्डेय के कुशल निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद के पर्यवेक्षण में स्वाट टीम/एसओजी/सर्विलांस एवं थाना चिरैयाकोट पुलिस टीम को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब आज दिनांक 09.07.2022 को देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर कमरवां पुलिया के पास से 02 शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट के 70 हजार रुपये, एक मोबाईलफोन, बैग, 02 तमंचा 315 बोर व 04 जिंदा कारतूस 315 बोर एवं 02 मोटरसाईकिल (पैशन) बरामद किया गया। इस दौरान 02 अभियुक्त भागने में सफल रहे।
कड़ाई से पूछताछ के दौरान उक्त अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि दिनांक 05.07.2022 को सरसेना बाजार से सर्वेश, पंकज व अरविंद लूट किये थे तथा आनंद व मुलायम यादव मुखबिरी किये थे एवं घटना के समय विषम परिस्थिती पड़ने पर सहयोग के लिये दूर खड़े थे।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 05.07.2022 को समय लगभग 9 बजे थाना चिरैयाकोट अंतर्गत सरसेना बाजार में एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों द्वारा ग्राहक सेवा केंद्र चलाने वाले मोहम्मद इरशाद को तमंचा दिखाकर बैग छीन कर फरार हो गए जिसमें 1,90,000 रुपए, दो मोबाइल फोन, फिंगर प्रिंट मशीन, बैंक आईडी कार्ड व अन्य कागजात थे, जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 126/2022 धारा 392 भादवि पंजीकृत किया गया तथा पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा घटना के अतिशीघ्र अनावरण हेतु तीन टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में सर्वेश त्रिपाठी उर्फ रावण पुत्र सुरेंद्र त्रिपाठी निवासी हिकमा थाना कोपागंज मऊ।, आनंद कुमार पुत्र रामानंद निवासी चांडी सराय थाना नगरा जनपद बलिया। शामिल हैं
जबकि पंकज यादव पुत्र विजय बहादुर यादव निवासी मजखनी थाना सराय लखंसी मऊ।, अरविंद यादव पुत्र रामप्रताप यादव निवासी मिर्जापुर थाना रानीपुर मऊ।, मुलायम यादव पुत्र महातम यादव निवासी सेंचुरी बनपुरवा थाना चिरैयाकोट मऊ। (मुखबिर) वांछित अभियुक्त हैं
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के पास से लूट के 70000 रुपये नगद, एक अदद लूट का मोबाइल, दो अदद तमंचा 315 बोर, चार अदद जिंदा कारतूस 315 बोर, एक अदद लूट का बैग, दो अदद पैशन हीरो मोटरसाइकिल बरामद किया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा उत्साहवर्धन हेतु 20 हजार रुपए की नकद धनराशि से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है


Posted

in

by

Tags: