चेयरमैन अरशद जमाल ने 22 ठेकेदारों के विरूद्ध कार्याें को ससमय से पूर्ण न किये जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने का दिया निर्देश

लापरवाह ठिकेदारों को ब्लैक लिस्टेड किया जाएगा–अरशद जमाल

मऊ- आज दिनांक 30 मई 2023 को पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने नगर पालिका कार्यालय में निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक की जिसमें निर्माण विभाग के जेई व कर्मचारी मौजूद रहे।

उक्त मीटिंग में पूर्व में होने वाले टेण्डरों में 22 लम्बित पड़े टेण्डरों के सम्बन्ध में सम्बन्धित ठेकेदारों के विरूद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने का पालिकाध्यक्ष ने निर्देश दिया है और सख्ती बरतते हुये अधिकारियों को अवगत कराया कि जो ठेकेदार ससमय से कार्य पूर्ण नहीं करते या गुणवत्ता में कमी करते हैं तो उनके विद्ध भी कारण बताओ नोटिस जारी करें। यदि उनके द्वारा संतोषजनक उत्तर प्रेषित नहीं किया जाता तो उन्हें भी काली सूची में डाल दिया जाये।

श्री अरशद जमाल ने सम्बन्धितों को निर्देश देते हुये कहा कि चुनाव के दौरान जो आवश्यक कार्य मेरे संज्ञान मंे आये थे उन सभी 125 कार्याें को कराने के लिये तत्काल आवश्यक औपचारिकतायें पूरी करें।
इसी क्रम में श्री जमाल ने अत्यन्त भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र पशु अस्पताल के पास शौचालय बनाने का भी आदेश दिया।

इस प्रकार श्री जमाल ने पालिका के निर्माण विभाग का आज गहन अध्ययन कर सभी समस्याओं को फौरन दूर करने एवं आवश्यक रूप से वरीयताक्रम के आधार पर निर्माण कार्याें को पूर्ण करने का आदेश जारी किया।


Posted

in

by

Tags: