चेयरमैन साहब इधर भी हो आप की नज़र-ए-कर्म, राहगीरों का चलना भी हो गया है दुश्वार

मऊ – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मा योगी आदित्यनाथ ने जल जमाव व पानी निकासी को लेकर सख्त निर्देश जारी किया है कि कहीं भी जलजमाव न हो, लेकिन मऊ नगरपालिका अन्तर्गत कई जगहों पर पहली ही बारिश ने सफाई व जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। कल हुयी बारिश के बाद नगरपालिका के वार्ड नंबर 12 भटकुआं पट्टी इमामगंज में नाली जाम होने से नाली और बरसात का पानी पूरे रास्ते फैला हुआ है जिस से राहगीरों का रास्ता चलना भी दुश्वार हो गया है। मुहल्ले वासियों का कहना है कि वार्ड सभासद मंज़ूर अहमद के देहांत के बाद वार्ड में सफाई व्यवस्था का हाल बेहाल है। लोगों ने नगरपालिका अध्यक्ष से मांग की है कि खराब व नालियां जाम जैसी समस्याओं का संज्ञान लेकर जनहित में जल्द से जल्द समस्या का समाधान हो जिस से राहगीरों का रास्ता चलने योग्य हो सके।


Posted

in

by

Tags: