छात्रवृत्ति फार्म भरने की अंतिम तिथि 07 नवंबर

मऊ – जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी साहित्य निकष सिंह ने बताया कि दशमोत्तर छात्रवृत्ति / शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 की निर्गत समय सारणी के अनुसार छात्र / छात्राओं द्वारा ऑनलाइन आवेदन किये जाने की अन्तिम तिथि 07 नवंबर 2022 निर्धारित है एवं ऑनलाइन आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी छात्र/छात्राओं द्वारा विद्यालय में जमा किये जाने की अन्तिम तिथि 10 नवम्बर 2022 है तथा शिक्षण संस्थाओं द्वारा आवेदनों को अग्रसारित करने की अन्तिम तिथि 15 नवम्बर 2022 तक निर्धारित है।


Posted

in

by

Tags: