छात्रों से जुड़ी खबर: छात्रवृत्ति फार्म में की गयी गलतियों को सुधारने का कल अन्तिम मौका

मऊ – जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी साहित्य निकष सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति /शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत समय सारिणी के अनुसार संदेहास्पद डाटा को छात्र / संस्थाओं के लॉगिन पर प्रदर्शित किये जाने एवं आनलाईन आवेदन में की गयी त्रुटियों को छात्र द्वारा ठीक किये जाने हेतु एन०आई०सी० द्वारा छात्रों का पोर्टल दिनांक 27.01.2023 तक खोल दिया गया है। आवेदन के संदेहास्पद (Suspect) होने का कारण छात्रों के स्टेटस / लॉगिन में प्रदर्शित हो रहा है जिसे सम्बन्धित छात्रों द्वारा संशोधित किया जाना है, यदि किसी छात्र के स्टेटस / आवेदन में बैंक विवरण कर रिस्पांस पी०एफ०एम०एस० द्वारा रिजेक्ट / त्रुटिपूर्ण है तो ऐसे छात्र / छात्रायें अपने बैंक सम्बन्धी विवरणका अपडेट कर सकेंगे। छात्रों द्वारा ऑनलाइन आवेदनों को संशोधित किये जाने के बाद अपने शिक्षण संस्थानों के स्तर से आवेदन सत्यापित कर उसे अग्रसारित कराया जाना अनिवार्य है अन्यथा आवेदन पूर्ण नहीं माना जायेगा।


Posted

in

by

Tags: