मऊ – जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी उमाशंकर वर्मा ने बताया कि निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण, उ०प्र० लखनऊ द्वारा जनपद की समस्त शिक्षण संस्था एवं अध्ययनरत् समस्त छात्र/छात्राओं को सूचित किया जाता है कि पूर्वदशम / दशमोत्तर छात्रवृत्ति / शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत छात्र/छात्राओं द्वारा छात्रवृत्ति / शुल्क प्रतिपूर्ति प्राप्त करने हेतु दिये गये बैंक खातों को आधार सीडिंग कराया जाना अनिवार्य है तथा उक्त बैंक खाते का बैंक द्वारा नेशनल पेमेन्टस कार्पोरेशन आफ इण्डिया में मैपिंग भी कराया जाना अनिवार्य रूप से आवश्यक है, जिससे छात्रवृत्ति / शुल्क प्रतिपूर्ति भुगतान के समय ट्रांजेक्शन फेल होने की सम्भावना न रहे। बैंक शाखा से सम्पर्क स्थापित कर (NPCI) में मैपिंग कराये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करें, जिससे किसी भी पात्र छात्र/छात्रा का बैंक ट्रांजेक्शन फेल न हो।

छात्र-छात्राएं अपने खाते में लिंक कराएं आधार कार्ड तभी मिलेगी छात्रवृत्ति
Posted
in
by
Tags: