जनपद न्यायालय में चपरासी का पद रिक्त

मऊ- जनपद न्यायाधीश ने विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि जनपद न्यायालय, मऊ में विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट, मऊ के न्यायालय में रीडर/ अहलमद एवं चपरासी का पद रिक्त है, के अनुक्रम में रु0 4500 नियत वेतन जिस पर कोई भत्ता देय नहीं है का एक रीडर अहलमद पद एवं 100 प्रतिदिन पर चपरासी का एक पद रिक्त है, जिसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी जो जिला न्यायालय या कलेक्ट्रेट के सेवा निवृत्त कर्मचारी हों और जिनकी आयु 65 वर्ष से अधिक न हो, दिनांक 16 जनवरी 2023 को अपरान्ह 05 बजे तक अपना आवेदन पत्र अपने पासपोर्ट साइज के एक स्वप्रमाणित फोटोग्राफ व सेवानिवृत्त प्रमाण पत्र की छाया प्रति के साथ प्रस्तुत कर सकते हैं।


Posted

in

by

Tags: