जनपद मऊ में बिना मास्क के घुमने वाले 239 व्यक्तियों का चालान, 01 लाख 02 हजार 400 रूपये वसूला गया जूर्माना

मऊ – कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत जारी लाॅकडाउन के अनुपालन कराये जाने के क्रम में आज 15मई2021 को जनपद मऊ पुलिस द्वारा समस्त 28 बैरियर प्वाइंट पर चल रहे चेकिंग अभियान के दौरान कुल 21 व्यक्तियों के विरुद्ध 09 अभियोग पंजीकृत कर 07 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया साथ ही साथ 674 वाहनों को चेक किया गया जिसमें 68 वाहनों का चालान किया गया। बिना मास्क के घुमनें वाले 239 व्यक्तियों का चालान कर 01 लाख 02 हजार 400 रूपये जूर्माना वसूला गया।


Posted

in

by

Tags: