जनपद से 96 लोग जायेगें हज यात्रा पर, हज यात्रियों का टीकाकरण कल 4 जून को

मऊ – जनपद के कुल 96 हज यात्रियों को दिनांक 04 जून 2022 दिन शनिवार समय पूर्वान्ह 08ः30 बजे से 11ः30 बजे तक स्थान तालीमुद्दीन निस्वां डिग्री कालेज, पहाड़पुर मऊ पर प्रशिक्षण/टीकाकरण कराया जायेगा। हज 2022 की यात्रा पर जाने वाले जनपद के समस्त हज यात्री प्रशिक्षण एवं टीकाकरण हेतु उक्त प्रशिक्षण केन्द्र पर राज्य हज समिति द्वारा नामित निम्न हज ट्रेनरों से सम्पर्क स्थापित कर ससमय उपस्थित होकर टीका लगवाने का कष्ट करें। ट्रेनर फुजैल अहमद उजाला फैब्रिक्स मालिक टोला नई बस्ती मऊ मो0 नं0 9838574204, जावेद रियाज दानियाल खीरीबाग रोड मऊ मो0 नं0 9935432325, हाजी अब्दुल कय्यूम, मलिक टोला मऊ मो0 नं0 9751487112, अमीरउद्दीन अंसारी ग्रा0 मानिकपुर असना घोसी मो0 नं0 9473820714, इम्तियाज अहमद भटकुआ पट्टी दया राय मऊ मो0 नं0 9889711412 पर सम्पर्क कर सकते है।


Posted

in

by

Tags: