जनपद स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में चयन प्रतिभागी मण्डल पर करेगें प्रतिभाग

मऊ – युवा कल्याण एवं प्रा0वि0द0 विभाग मऊ के तत्वाधान में आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत एक दिवसीय जनपद स्तरीय युवा उत्सव/सांस्कृृतिक प्रतियोगिता का आयोजन राजीव गॉधी महिला पी0जी0 कालेज परदहॉ मऊ में सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता का सुभारम्भ राम सिंह वर्मा मुख्य विकास अधिकारी एवं समापन तथा पुरस्कार वितरण अंकित वर्मा, डिप्टी कलेक्टर जनपद मऊ द्वारा किया गया। जनपद स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता/कार्यक्रम में लोकगीत, एकान्की, लोकनृृत्य, कत्थक, तबला वादन, हारमोनियम लाइट, तथा एकल आदि विधाओं में प्रतियोगिता आयोजित करायी गयी। जिसमें लोकगीत में प्रथम स्थान कोपागंज, द्वितीय स्थान रतनपुरा एवं तृतीय स्थान घोसी, लोकनृत्य में प्रथम फतहपुर मण्डाव, द्वितीय परदहां एवं तृतीय स्थान रतनपुरा, क्लासिकल ओकल में दुर्गेश यादव परदहां प्रथम, स्वेता राय परदहां द्वितीय एवं जिसान परदहां तृतीय, तबला वादन में रत्नम सिंह प्रथम, कत्थक नृत्य में हिमांशु फतहपुर मण्डाव प्रथम, एकांकी मंे फतहपुर मण्डाव प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उक्त टीमों का चयन मण्डल स्तरीय युवा उत्सव /सांस्कृतिक प्रतियोगिता में दिनांक 08 अगस्त 2022 को प्रतिभाग करेगें।
उक्त कार्यक्रम में कृष्ण मोहन पाठक जिला युवा कल्याण एवं प्रा0वि0द0 अधिकारी, श्रीमती राशी मिश्रा जिला युवा अधिकारी, जिला क्रीड़ाधिकारी मुकेश कुमार सब्बरवाल, ओम प्रकाश मिश्रा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत होरी लाल यादव, गिरजा शंकर त्रिपाठी, विनु कुमार सिंह, रंजन कुमार यादव, आशीष कुमार गुप्ता, मनबोध कुमार सिंह, क्षे0यु0क0 अधिकारी चौ0 सर्वेश सिंह, शिवमोहन सिंह आदि उपस्थित रहें।


Posted

in

by

Tags: