जब मुहल्लेवासीयों को ही साफ करनी पड़ी नाली, सभासद का कहना कि हमारे पास पर्याप्त मात्रा में सफाई कर्मचारी नहीं, नगरपालिका नहीं दे रहा ध्यान

मऊ – मऊ के वार्ड नंबर 22 मुहल्ला हट्ठी मदारी में शमशेर खान , फिरोज़ बावर्ची से लेकर अंसार हीरा तक नाली पिछले कई दिनों से जाम है, स्थानीय निवासियों का कहना है कि इसकी शिकायत कई बार सभासद से लेकर नगरपालिका तक की गयी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुयी। मजबूरन आज स्थानीय लोगों ने ही अपने हाथों से ही नाली की सफाई की।
जब इस बारे में हमने स्थानीय सभासद फखरे आलम से बात की तो उन का कहना था कि मुहल्लेवासीयों द्वारा कहीं गयी बातें सही नहीं हैं, नाली जाम की सूचना हमें किसी ने नहीं दी है। जहां का ये मामला बताया जा रहा है वहां तीन-चार लोगों का घर है जहां छोटी सी नाली बहती है और इन्हीं लोगों के घर का पानी इसमें बहता है , और नाली के बीच से ही एक आदमी के पानी के पाइप की क्रासिंग है, जिसमें अक्सर कुछ ना कुछ फंस जाने से नाली जाम की समस्या आ रही है और सफाई की जहां तक बात है हमारे वार्ड में सफाई कर्मचारियों का रोना है, कई बार चेयरमैन साहब को अवगत कराने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा जिससे मोहल्लेवासियो के सामने इस तरह की समस्याएं आ रही हैं।
बात जो भी हो लेकिन नगरपालिका और सभासद के कर्मचारियों की कमीं का रोना रोने के चलते स्थानीय लोगों को ही नालियां साफ करनी पड़ रही हैं।

नाली की सफाई करते स्थानीय लोग

Posted

in

by

Tags: