जमीयत उलेमा मऊ की मीटिंग में शोकसभा का आयोजन, सदस्यता अभियान पर दिया गया बल

मऊ – जमीयत उलेमा ज़िला मऊ की एक आवश्यक बैठक शाही कटरा स्थित मिल्लत मंजिल पर आयोजित की गई, जिसमें सभी सदस्यों ने जमीयत उलेमा के सदस्यता अभियान चलाने पर बल देते हुए कहा कि जमीयत के सभी सदस्यों को घर घर से जमीयत उलेमा की सदस्यता दिलाने की आवश्यकता है क्योंकि सभी लोग जमीयत उलेमा-ए-हिंद और इसके अध्यक्ष मौलाना सय्यद अरशद मदनी के द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्योँ से संतुष्ट व प्रभावित है, ऐसे में सभी सदस्यों की जिम्मेदारी बनती है कि हम आम जनता को भी और अधिक संतुष्ट करें और उनके द्वारा किए जा रहे जनहित कार्योँ से भी अवगत कराएं।
मीटिंग में मौलाना वली रहमानी, मुफ्ती अब्दुर्रज़्ज़ाक भोपाली, मौलाना कारी उस्मान मनसूर पुरी, मुफ्ती सईद अहमद पालनपुरी, मौलाना हबीबुर्रहमान जगदीश पुरी, मौलाना नूर आलम खैल अमीनी, मुफ्ती महफुज़ुर्रहमान उस्मानी, मौलाना मोहम्मद हमज़ा हुसैनी, मौलाना नज़रूलहफीज़ नदवी, मौलाना नेज़ामुद्दीन असीर अदरवी, मौलाना अनीस अहमद, मौलाना अबसारूलहक कासमी आदि के देहांत पर शोक संवेदना व्यक्त की गयी और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की गयी।
मीटिंग की अध्यक्षता मौलाना खुर्शीद अहमद मिफ्ताही और संचालन मौलाना मोहम्मद फारूक मज़हरी ने किया।
मीटिंग का आरंभ कारी एजाज़ अहमद की तिलावत से हुआ
मीटिंग को मौलाना इरशाद अहमद कासमी, मौलाना ओबैदुल्लाह मिफ्ताही, मौलाना सेराज अहमद नोमानी, ज़फर अहमद ज़मीरी, मुफ्ती अबुल कासिम अदरवी, मौलाना मोहम्मद आज़म मिफ्ताही और मुफ्ती अब्दुल्लाह नोमानी आदि ने भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर मास्टर सफीउर्रहमान, मौलाना राशिद असरार, मौलाना अनीसुर्रहमान, मौलाना फय्याज़ अहमद, मौलाना वहीदुलहसन, मौलाना मनज़ुरूलहसन, कारी मुख्तार अहमद, हाफ़िज़ मोहम्मद नोमान, मौलाना बदरूद्दीन, मौलाना रज़ाउलहक, हाफ़िज़ अब्दुल गनी, मौलाना जावेद अख्तर, मौलाना सोहैल अहमद, मौलाना शफीकुर्रहमान, मौलाना अन्सार अहमद, मुफ्ती रिज़वान अहमद, हाफ़िज़ शकील अहमद, हाजी अज़ीज़ुलहसन, हाजी मोहम्मद असअद, मोहम्मद आरिफ, महबुबुर्रहमान, होज़ैफा दानियाल के अतिरिक्त अन्य लोग भी उपस्थित रहे।


Posted

in

by

Tags: