ज़िलाधिकारी का निर्देश पर हटवाया गया अवैध कब्ज़ा

मऊ- विकास खण्ड कोपागंज के अंतर्गत ग्रामसभा जोगरी में सरकारी नाला (ड्रेन) का कार्य कुछ लोगों द्वारा जबरदस्ती कराया जा रहा है। बीते दिनों जबरदस्ती नाला पाटने को लेकर खंड विकास अधिकारी सहित सिचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को अवगत कराया गया था। अधिशासी अभियंता ने अधिकारियों को रविवार को मौके पर भेजकर कार्य रोकने का आदेश दिया था। इसके बावजूद कब्जेदारों द्वारा कार्य प्रारंभ किया पाया गया। जिसकी सूचना मिलने पर जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल द्वारा तत्काल अवैध कब्जे को हटवाया गया। जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि जनपद में कही भी किसी भी ब्यक्ति द्वारा अवैध कब्जा किया पाया जाएगा तो सम्बंधित के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी। इसमे किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नही होगी।


Posted

in

by

Tags: