ज़िलाधिकारी मऊ ने गेंहू क्रय केन्द्र धवरियासाथ का किया औचक निरीक्षण, किसान से पूछा किसी तरह की अवैध धनराशि की मांग तो नहीं की जाती यहां

मऊ। श्री अमित सिंह बंसल, जिलाधिकारी, मऊ द्वारा गेंहू क्रय केन्द्र, धवरियासाथ, तहसील-सदर का औचक निरीक्षण किया गया। यह केन्द्र पी.सी.एफ. द्वारा संचालित किया जा रहा था। श्री सतीश यादव क्रय केन्द्र सहायक प्रभारी द्वारा बताया गया कि निरीक्षण तिथि तक कुल 24 किसानों से 995 कि.ग्रा. गेंहू का क्रय किया जा चुका है तथा केन्द्र पर कुल 3200 बोरे उपलब्ध है। मौके पर पायी गयी ट्राली से गेंहू को अनलोड किया जा रहा था। मौके पर किसान मौजूद थे। कृषक श्री विमलेश सिंह पुत्र श्री धर्मदेव सिंह, निवासी-धवरियासाथ से यह पूछने कि क्या किसी के द्वारा किसी प्रकार की कोई अवैध धनराशि की मांग की गयी है किसान द्वारा इन्कार किया गया। उनके द्वारा बताया गया कि आनलाईन रजिस्ट्रेशन कराकर आनलाईन टोकन प्राप्त कर निर्धारित तिथि पर केन्द्र पर आने पर क्रय किया जा रहा है। अन्य स्थिति भी संतोषजनक पायी गयी। निरीक्षण के दौरान श्री राम सिंह वर्मा मुख्य विकास अधिकारी, डा0 एस.सी.सिंह मुख्य चिकित्साधिकारी उपस्थित थे।


Posted

in

by

Tags: