मऊ- माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशन में माननीय रामेश्वर, अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मऊ महोदय एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, मऊ फर्रुख इनाम सिद्धीकी तथा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,मऊ कुॅवर मित्रेश सिंह कुशवाहा व जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल और पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चन्द्रभान द्वारा सयुंक्त रुप से जिला कारागार मऊ में महिला बैंरक का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बैरक में उपलब्ध 35 महिला कैन्दियों से उनके मुकदमें की पैरवी एवं जेल अपील के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी, और उन्हें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ,मऊ द्वारा उपलब्ध निःशुल्क विधिक सहायता एवं निःशुल्क अधिवक्ता के बावत जागरुक किया गया। महिला बैरक की उचित सफाई पायी गई, 04 महिलां कैन्दियों के साथ 05 वर्ष से कम उम्र के 05 बच्चे हैं। जिनके लिए उचित मात्रा में दुग्धाहार की व्यवस्था का किया जाना बताया गया। महिलाओं ने नाश्ता व भोजन गुणवत्तापूर्ण और उचित मात्रा में समयानुसार दिया जाना बताया, भण्डार गृह में उपयुक्त मात्रा में राशन की उपलब्धता व रसोई घर एवं भोजन पात्र सुव्यवस्थित पाये गये। माननीय जनपद न्याायाधीशध्अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रभारी अधीक्षक जिला कारागार, मऊ को निर्देशित किया गया महिलाओं हेतु उचित चिकित्सीय व्यवस्था एवं ठंड से बचाव हेतु उपयुक्त मात्रा में गर्म कपड़ो और कोविड-19 से बचाव के उपकरणों की व्यवस्था तत्काल रुप से कराया जाना सुनिश्चित करें। इसी क्रम में जेल लीगल एड क्लीनिक का निरीक्षण कर निःशुल्क विधिक सेवायें एवं मुल-भूत सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की गयी जिला कारागर में कुल निरुद्ध बन्दियों की संख्या 655 हैं।
निरीक्षण के दौरान नागेश सिंह प्रभारी जेल अधीक्षक, अमर सिंह उप जेलर, अवनीश सिंह उप जेलर आदि जेल अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
ज़िला जेल का किया गया निरीक्षण, दिए गए आवश्यक निर्देश, जिला जेल में 655 कैदी हैं बंद
Posted
in
by
Tags: