ज़िले में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

मऊ- 15 अगस्त (स्वतन्त्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ ) के अवसर पर जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल द्वारा कलेक्ट्रेट मे एवं मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा द्वारा विकास भवन में प्रातः 08:00 बजे झण्डारोहण किया गया। इसके पश्चात् जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि बहुत कुर्बानियो के बाद हमें स्वतन्त्रता प्राप्त हुई तथा इसके पश्चात् हमारा संविधान बना हमें निश्चित रूप से अपने कर्तव्यो का पालन करना चाहिए। यदि हम अपने निर्धारित कार्यो को निष्ठापूर्वक करें तो यही शहीदों को सच्ची श्रद्धांजली होगी। गोष्ठी में जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए। उन वीर शहीदो जिनकी शहादत से देश आजाद हुआ शत-शत नमन किया गया और उनके दिखाये गये रास्तो पर चलने के लिए प्रेरित किया गया। उक्त अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी हंशराज यादव द्वारा बताया गया कि आज का दिन उन शहिदो को याद करने का दिन होता है जिन्होने हमें अपनी जान देकर आजादी दिलायी तथा बताया गया कि अंग्रेजो को भगाने के लिए सविनय अवज्ञा आन्दोलन, असहयोग आन्दोलन सहित कई सारे आन्दोलन चलाये गये। अपर जिलाधिकारी द्वारा वीर शहिदो को याद किया गया तथा बताया गया कि हमारा लोकतंत्र काफी मजबुत है और इसे और मजुबत बनाना चाहिए। इसीक्रम में जिला सूचना अधिकारी, ई-डिस्ट्रीक्ट मैनेजर द्वारा एक-एक कर विचार गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए अपने-अपने विचार प्रस्तुत किये गये तथा वीर शहिदो के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया एवं उनको शत-शत नमन किया गया। उक्त अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा घरौनी वितरण कार्यक्रम 2021 के अंतर्गत लालता पत्नी शोभा, भिक्खु पुत्र रामनाथ, मुखराम पुत्र रघुवीर, पलझु पुत्र शिवनाथ, कमलेश पुत्र खरपत्तू, ग्राम मुस्करा, सतिराम पुत्र पल्टू, टुनटुन पुत्र चखनू, कमलेश पुत्र झुरी ग्राम धवारियासाथ, शिवशंकर पुत्र कल्लू, लक्षिराम पुत्र बलिराम ग्राम सोडसर को घरौनी वितरण किया गया। इसके उपरांत जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार राय द्वारा जिला पंचायत के प्रांगण में प्रातः 08:00 बजे ध्वजारोहण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विकास भवन के प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया।
उक्त अवसर पर अपर जिलाधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी सहित कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Posted

in

by

Tags: