मऊ- आयुष मंत्रालय भारत सरकार एवं आयुष विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर आज जिला होमियोपैथिक चिकित्साधिकारी मऊ डा0 संजय कुमार चतुर्वेदी के नेतृत्व में कोरोना महामारी से बचाव हेतु होमियोपैथिक दवा आर्सेनिक 30 सभी फ्रंटियरस जो जान हथेली पर रख दिन रात मेहनत कर हमें सुरक्षित रखने में लगे हुए है जैसे पुलिस के जवान,सभी अधिकारीगण एवं कर्मचारी एवं उनके परिजन के लिए देने का काम किया। इस अभियान का शुभारंभ जिला होमियोपैथिक चिकित्सा अधिकारी मऊ डा0 संजय कुमार चतुर्वेदी वरिष्ठ होमियोपैथिक चिकित्साधिकारी डा0 अरविंद श्रीवास्तव जिला चिकित्सालय मऊ की महिला होमियोपैथिक चिकित्साधिकारी डा0 नम्रता श्रीवास्तव द्वारा पुलिस लाइन मऊ में आर आई विजय कुमार सिंह को लगभग 2000 फाइल आर्सेनिक 30 होमियोपैथिक दवा देकर की गई जो कुछ ही दिनों में सभी थानों के माध्यम से पुलिस विभाग में कार्यरत सभी लोगों तक पहुंच जाएगी। तत्पश्चात मुख्य विकास अधिकारी मऊ राम सिंह वर्मा को पूरे विकास भवन के लिए,सिटी मजिस्ट्रेट मऊ जे एन सचान एवं अपर जिला अधिकारी केहरी सिंह के माध्यम से पूरे कलेक्ट्रेट के लिए एवं नगर कोतवाल डी के श्रीवास्तव के माध्यम से कोतवाली में कार्यरत सभी पुलिस कर्मी को कोरोना से बचाव हेतु होमियोपैथिक दवा दी गई। वरिष्ठ होमियोपैथिक चिकित्साधिकारी डा0 अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि सेन्ट्रल काउंसिल फार रिसर्च इन होमियोपैथी एवं आयुष मंत्रालय भारत सरकार के अनुसार आर्सेनिक 30 होमियोपैथिक दवा कोरोना से बचाव में बेहद कारगर है। इस दवा को हर व्यक्ति ले सकता है। इसे 4 गोली रोज सुबह खाली पेट लगातार तीन दिन तक लेना है और पुन: 21 दिन बाद रीपीट करना है। इस अवसर पर जिला अस्पताल मऊ की महिला होमियोपैथिक चिकित्साधिकारी डा0 नम्रता श्रीवास्तव ने कोरोना से बचाव के सभी उपायों को बारीकी से बताया और कहा कि कोरोना पॉजीटिव मरीजों में भी होमियोपैथिक दवा बहुत लाभप्रद है। साथ ही समय से कोरोना वैक्सीन लेने को कहा इस अवसर पर सैकड़ो आरक्षी, वकील एवं वहां उपस्थित लोगों को दवा दी गई।
जान हथेली पर लेकर लोगों की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों व अधिकारियों को दी गई आर्सेनिक 30 होमियोपैथिक दवा
Posted
in
by
Tags: