पिछले दिनों जामिया आलिया अरबिया मऊ (नर्सरी सेक्शन) पूरा लच्छी राय स्कूल में बच्चों का रिज़ल्ट वितरण समारोह व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मेधावी बच्चों को मार्क शीट वितरण के साथ ही पुरस्कृत भी किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुयी, उसके बाद रिज़ल्ट व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। रिज़ल्ट वितरण में एल.के.जी. से लेकर कक्षा 2 तक के प्रथम द्वितीय तथा तृतीय रैंक आने वाले बच्चों को मार्कशीट व मेडल देकर के सम्मानित किया गया। बच्चों का रिज़ल्ट 99% रहा।
इस अवसर पर विद्यालय की इंचार्ज – रज़िया मैम ने कहा कि पुरस्कार पाने से बच्चों का हौसला बढ़ता है तथा वह पढ़ने के लिए प्रेरित होते हैं।
परीक्षाफल बच्चों के अन्दर छिपी प्रतिभा व कमियों को दर्शाता है। अगर हम अपने परीक्षाफल में अव्वल आए हैं तो हमें और मेहनत करके और बढ़िया करना चाहिए। अगर हम परीक्षाफल में अच्छे नम्बर नहीं प्राप्त कर पाएं तो हमें अपनी कमियों को पहचानकर कर उन्हें दूर करना चाहिए ताकि हम दोबारा मेहनत करके सफलता प्राप्त कर सकें।
उन्होंने सहयोगी टीचरों से कहा कि-बच्चों को किताबी ज्ञान के अलावा व्यवहारिक व चारित्रिक ज्ञान पर भी फोकस करना चाहिए इस अवसर पर उन्होंने सभी मेधावी बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यालय की शिक्षिकाएं और अभिभावक उपस्थित रहे ।

