मऊ- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत जनपद मऊ में वित्तीय वर्ष 2021-22 में प्रथम आयोजन शीघ्र कराया जाना प्रस्तावित हैै। जनसामान्य से अनुरोध है कि जिनकी पुत्रियों की शादी तय हो गई हो, वे ग्रामीण क्षेत्रों हेतु विकास खण्ड कार्यालय एंव नगरीय क्षेत्रों हेतु नगर पालिका/नगर पंचायत कार्यालयों से विवाह हेतु आवेदन पत्र निःशुल्क प्राप्त कर लें तथा फार्म पर फोटो एंव अन्य विवरण अंकित करते हुए आवेदन पत्र पूर्ण कराकर ग्रामीण क्षेत्र के लाभार्थी अपने खण्ड विकास कार्यालय एंव शहरी क्षेत्र के लाभार्थी अपने तहसील में जमा कराना सुनिश्चित करें। 10 या इससे अधिक जोडों की शादी तय होने पर आवेदक के सुविधा के अनुसार उनके निकतम सार्वजनिक स्थल/मंदिर/नगर निकाय सभागार/विकास भवन/कलेक्ट्रेट में किया जायेगा। योजना में रू0 35000.00 पुत्री के खाते मे शादी के बाद स्थानान्तरित किया जायेगा। शादी समारोह में ही रू0 10000.00 की सामग्री दी जायेगी। रू0 6000.00 प्रति जोड़ा शादी में टेन्ट, प्रकाश, जलपान, भोजन एंव अतिथ्य सत्कार आदि में व्यय किया जायेगा। यह योजना सभी वर्गो/जातियों की गरीब अभिभावकों के लिए है। शादी तय होते ही आवदेन पत्र पूर्ण करके विकास खण्ड/तहसील में जमा किया जायें। अधिक जानकारी हेतु जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय मऊ या अपने खण्ड विकास अधिकारी से संपर्क करें।
जिन की पुत्रियों की शादी तय हो चुकी वह मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना हेतु करें आवेदन
Posted
in
by
Tags: