जिन छात्रों का बैंक खाता आधार से सीडेड और एन०पी०सी०आई० से आधार मैपिंग नहीं होगा उन छात्रों को नहीं मिलेगी छात्रवृत्ति, 25 तक करा लें आधार से मैपिंग

मऊ – जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुज कुमार ने बताया कि अनुसूचित जाति पूर्वदश छात्रवृत्ति योजना एवं अनुसूचित जाति दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत जिन छात्रों का बैंक खाता आधार से सीडेड और एन०पी०सी०आई० से आधार मैपिंग होता है, उन्हीं छात्रों को छात्रवृत्ति की धनराशि अन्तरित हो पा रही है। जिन छात्रों का छात्रों का बैंक खाता आधार से सीडेड और एन०पी०सी०आई० से आधार मैपिंग नहीं होगा उन छात्रों को छात्रवृत्ति की धनराशि अन्तरित नहीं हो पायेगी। जनपद के पूर्वदशम / दशमोत्तर शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत अनुसूचित जाति के समस्त छात्रों को सूचित किया जाता है कि वे अपने बैंक खाता आधार से सीडेड और एन०पी०सी०आई० से आधार मैपिंग दिनांक 25-02-2023 तक अवश्य करा लें जिससे छात्रवृत्ति की धनराशि प्रेषित की जा सके।


Posted

in

by

Tags: