जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मऊनाथ भंजन महायोजना 2031(प्रारूप) पर प्राप्त आपत्तियों की सुनवाई प्रारंभ

मऊ – आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला अधिकारी श्री अरुण कुमार की अध्यक्षता में अमृत योजना के तहत जी.आई.एस. आधारित मऊनाथ भजन महायोजना 2031(प्रारूप) पर प्राप्त आपत्तियों एवं सुझावो पर सुनवाई का कार्य आरंभ हुआ। आपत्तियों एवं सुझाव पर सुनवाई का कार्य दिनांक 7, 9,10, 11एवम् 12 नवंबर को प्रातः 11:00 से 2:00 बजे के बीच संपन्न होगा।आज कुल 300 आपत्तियों की सुनवाई की गई। इस दौरान बैठक में नगर मजिस्ट्रेट नीतीश कुमार सिंह संयुक्त नियोजक आजमगढ़, अधिशासी अभियंता जल निगम, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अलावा समस्त आपत्तिकर्ता उपस्थित थे।


Posted

in

by

Tags: