जिलाधिकारी के निर्देश पर जवाहर नवोदय विद्यालय,महुआर (कसारा) के मेस एवं खाद्य पदार्थों के भंडार गृह का किया गया निरीक्षण

कई खाद्य पदार्थों के नमूने जांच हेतु खाद्य विश्लेषक,उ. प्र. लखनऊ की प्रयोगशाला को प्रेषित

आज जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार के निर्देश पर जवाहर नवोदय विद्यालय, महुआर (कसारा) मऊ के मेस एवं खाद्य पदार्थों के भंडार गृह का निरीक्षण मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, मऊ एवं श्री रामानंद खाद्य सुरक्षा अधिकारी, तहसील सदर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों के भंडार गृह में रखे गए कई खाद्य पदार्थों के पैकेट पर पैकिंग तिथि तथा बैच नंबर अंकित नहीं पाए गए। संयुक्त जांच टीम ने बताया कि चना,अरहर एवं मसूर की दाल के पैक्ड बोरों पर बैच नंबर, निर्माण तिथि एवम् उपभोग की तिथि अंकित ना होने के कारण उनसे संबंधित क्रय बिल मांगे जाने पर प्रस्तुत नहीं किया गया।भंडार गृह में जिन पैकेटों के ऊपर बैच नंबर इत्यादि नहीं लिखे पाए गए,उन्हें तत्कालआपूर्तिकर्ता को वापस करने के भी निर्देश संयुक्त जांच टीम द्वारा दिए गए। इस दौरान चना दाल एवं अरहर दाल का नमूना भी संग्रहित कर जांच हेतु खाद्य विश्लेषक उत्तर प्रदेश,लखनऊ की प्रयोगशाला को संयुक्त जांच टीम द्वारा भेजा गया। ज्ञातव्य है कि 2 दिन पूर्व ही जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रों द्वारा गुणवत्तापूर्ण खाना उपलब्ध न कराए जाने पर जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार द्वारा विद्यालय की भोजन व्यवस्था का निरीक्षण कर छात्रों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे।


Posted

in

by

Tags: