जिलाधिकारी के नेतृत्व में संपूर्ण समाधान दिवस तहसील घोसी में संपन्न, कुल 62 शिकायतों में से 7 का हुआ तत्काल निस्तारण

भूमि विवाद संबंधित समस्त शिकायतों का समाधान दिवस में ही मौके पर संयुक्त टीम भेजकर निस्तारण के प्रयास के दिए निर्देश

आज जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार के नेतृत्व में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील घोसी में संपन्न हुआ। जनपद के अन्य तहसीलों में भी संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
तहसील घोसी में संपन्न संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 62 शिकायतें आई, जिनमें से 7 शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया एवं 6 शिकायतों के तत्काल निस्तारण हेतु मौके पर टीमों को भेजा गया। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल प्राप्त शिकायतों में से राजस्व विभाग के 42,पुलिस विभाग के 6, विद्युत विभाग 4,विकासखंड के 4 तथा शेष अन्य विभागों से संबंधित थे।संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने भूमि विवाद से संबंधित समस्त शिकायतों का पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर शिकायतों के तत्काल निस्तारण के प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस/थाना समाधान दिवस पर प्राप्त सभी शिकायतों का निस्तारण अगले संपूर्ण/थाना समाधान दिवस की पूर्व ही सुनिश्चित करने के निर्देश समस्त अधिकारियों को दिए। इस दौरान उन्होंने समस्त शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण ढंग से निस्तारण करने को कहा, जिससे शिकायतकर्ता संतुष्ट हो सके तथा अपनी शिकायत के निस्तारण हेतु उसे उच्च अधिकारियों के पास भटकना न पड़े। संपूर्ण समाधान दिवस पर जन सुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश पांडे,मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री नंदकुमार, जिला विकास अधिकारी श्री उमेश चंद तिवारी सहित समस्त जनपद एवं तहसील स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Posted

in

by

Tags: