मऊ – आज जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार ने आगामी नगरीय चुनाव के दृष्टिगत कम्पोजिट विद्यालय बढूवा गोदाम एवं डी0सी0एस0के0 पीजी कॉलेज स्थित बूथो का निरीक्षण किया।
कम्पोजिट विद्यालय बढूवा गोदाम पर कुल 4 बूथ हैं। निरीक्षण के दौरान एक बी0एल0ओ0 के अनुपस्थित पाए जाने पर जिलाधिकारी ने संबंधित बी0एल0ओ0 को निलंबित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने वहां पर संचालित आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत किया। इसके उपरांत उन्होंने शहर स्थित डी0सी0एस0के0 पीजी कॉलेज के बूथों का निरीक्षण किया, जहां पर 7 बूथ बनाए गए हैं। यहां पर सभी बी0एल0ओ0 उपस्थित पाए गए। उन्होंने संबंधित बूथों के सुपरवाइजर एवं बी0एल0ओ0 को प्रतिदिन की डाटा एंट्री अपडेट रखने के निर्देश दिए साथ ही उसे तहसील पर भी उपलब्ध कराने को कहा। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर को निर्वाचक नामावली में नाम दर्ज कराने हेतु प्रचार प्रसार कराने को भी कहा। जिलाधिकारी ने घर-घर जाकर लोगों को अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करवाने हेतु जागरूक भी करने को कहा।उन्होंने मतदाता सूची में नए मतदाताओं को शामिल करने एवं विलोपन कार्य हेतु सर्वे रजिस्टर को आधार बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए।
इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर हेमंत चौधरी, तहसीलदार सदर संजीव कुमार यादव सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने नगरीय चुनाव के दृष्टिगत बूथों का किया निरीक्षण, बूथ पर अनुपस्थित बी0एल0ओ0 को निलंबित करने के दिए आदेश
Posted
in
by
Tags: