मऊ – विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के दृष्टिगत जनपद में कल होने वाले मतदान को लेकर जिला प्रशासन अधिक सक्रिय है। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी अरुण कुमार ने पुलिस अधीक्षक सुशील घुले के साथ देर रात तक कई बूथों का निरीक्षण किया। जनपद मुख्यालय स्थित मुस्लिम इंटर कॉलेज, मदरसा फैजे आलम, मदरसा जामें अ0 बनात साख मिस्ताहुल मलूम आदि मतदान केंद्रों पर स्थित बूथों का निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सभी पोलिंग पार्टियों के कार्मिकों के ड्यूटी लेटर के साथ उनके पहचान पत्र की जांच की, साथ ही उनको निष्पक्षता से मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने के निर्देश दिए। सभी पीठासीन अधिकारियों को समय से मॉकपोल एवं मतदान प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश दिए। किसी भी प्रकार की कोई शिकायत होने पर तत्काल अपने स्तर पर उसका निस्तारण करने, अन्यथा की स्थिति में अपने सेक्टर मजिस्ट्रेट से संपर्क करने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिए गए। जिलाधिकारी ने बूथों पर तैनात सुरक्षाकर्मियों से चुनाव आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अजय गौतम भी उपस्थित रहे।

