जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ जनपद के 200 से अधिक बूथो में मतदान प्रक्रिया का किया निरीक्षण

मऊ – जनपद में आज हो रहे मतदान के दृष्टिगत जिला प्रशासन की सक्रियता लगातार बनी रही। आज जिलाधिकारी अरुण कुमार प्रातः 4:00 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में स्थित कंट्रोल रूम, वेबकास्टिंग व्यवस्था एवं जीपीएस लोकेशन की व्यवस्था का स्वयं की निगरानी में मतदान प्रारंभ होने के पूर्व तक निरीक्षण करते रहे एवं मतदान से संबंधित सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण करवाते रहे, जिससे जनपद में समय से मतदान प्रक्रिया सभी बूथो पर प्रारभ हो सकी। मतदान प्रारंभ होने के उपरांत जिलाधिकारी अरुण कुमार ने पुलिस अधीक्षक सुशील घुले के साथ जनपद के आदर्श, दिव्यांग एवं सखी बूथो के अलावा लगभग 200 से ज्यादा बूथो पर हो रही मतदान प्रक्रिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कई मतदाताओं के परिचय पत्रो की भी जांच की। बूथो के अंदर चुनाव ड्यूटी में लगे कुछ कर्मियों के भी पहचान पत्र की जाँच जिलाधिकारी द्वारा की गई। जिलाधिकारी ने सभी मतदान कर्मियों को निर्देशित किया कि मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये। मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या आने पर तत्काल सेक्टर मजिस्ट्रेट को अवगत कराएं। वहा पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि 100 मीटर के दायरे के अंदर किसी भी प्रक्रार के वाहन की आवाजाही एवं बिना पहचान पत्र के लोग दिखाई दे, तो उन्हें तत्काल वहा से हटा दे।
निरीक्षण के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अजय गौतम भी उपस्थित रहे।


Posted

in

by

Tags: