मऊ – विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन बेहद गंभीर है। आज विधानसभा क्षेत्र मधुबन में स्थित कई संवेदनशील बूथो का जिलाधिकारी अरुण कुमार ने पुलिस अधीक्षक सुशील घुले के साथ मिलकर संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बूथों पर स्थित मूलभूत सुविधाएं जैसे पानी, रैम्प,शौचालय एवं विशेष तौर पर बिजली की व्यवस्था की जानकारी ली। सर्वप्रथम जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय सिपाह द्वितीय स्थित बूथों का निरीक्षण किया वहां पर बिजली व्यवस्था की जांच की। इसके उपरांत कंपोजिट विद्यालय सिपाह इब्राहिमाबाद के बूथो की स्थिति का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी द्वारा बापू स्मारक इंटर कॉलेज एवं कंपोजिट विद्यालय मधुबन में स्थित बूथो के निरीक्षण के दौरान कुछ बूथों में बिजली की व्यवस्था ठीक न होने पर उन्होंने अधिशासी अधिकारी मधुबन को निर्देश दिए कि तत्काल ही नगर क्षेत्र मधुबन स्थित सभी बूथो की जांच कर लें, जहां विद्युत व्यवस्था ठीक नहीं है वहां विद्युत व्यवस्था ठीक करा दें। जिलाधिकारी ने क्षेत्राधिकारी मधुबन को निर्देश दिए कि मधुबन विधानसभा क्षेत्र स्थित सभी क्रिटिकल बूथों का निरीक्षण करले। निरीक्षण कर जो भी कमी मिले उसे अवश्य पूरा करा ले।

जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ विधानसभा क्षेत्र मधुबन के कई संवेदनशील बूथों का किया निरीक्षण, मूलभूत सुविधाओं की ली जानकारी
Posted
in
by
Tags: